रोज सुबह दिन की शुरुआत डिटॉक्स वॉटर से

दाना मेथी का पानी
एक गिलास पानी में 1 चम्मच दानामेथी मिला कर रात को भिगो के रख दें। सुबह मैथी के साथ पानी को 2-3 मिनट उबालें। गैस बंद कर दंे और कुछ देर बाद पानी छान लें। गुनगुना दानामेथी पानी पिएं। स्वाद के लिए नींबू का रस मिला सकते हैं।
नोट- दाना मेथी को सब्जी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेहद कारगर हल्दी, दालचीनी का काढ़ा
सामग्री
1 चम्मच अजवायन, 1 टुकड़ा अदरक, 1 छोटा देसी हल्दी का टुकड़ा, 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी व 1/2 चम्मच नींबू का रस।

विधि:- एक पैन में डेढ गिलास पानी गरम करें। उसमें हल्दी, अदरक, दालचीनी को कुट कर डाल दंे। 5 मिनट तक पकने दें और गैस बंद कर दें। 2 मिनट कवर कर के रख दंे। कप में छान लें और नींबू का रस मिला दें। बेहद फायदेमंद काढा तैयार है। सुबह खाली पेट पीएं।

सौंफ का पानी
एक गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ मिला कर रात को भिगो के रख दें। सुबह सौंफ के साथ पानी को 2-3 मिनट उबालें। गैस बंद कर दें और कुछ देर बाद पानी छान लें। गुनगुना सौंफ पानी पिएं। स्वाद के लिए नींबू का रस मिला लें।

अजवाइन पानी
विधि:-
1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन मिला कर रात को भिगो के रख दें। सुबह अजवाइन के साथ पानी को 2-3 मिनट उबालें। गैस बंद कर दें और कुछ देर बाद पानी छान लें। गुनगुना अजवाइन पानी पिएं। स्वाद के लिए नींबू का रस मिल सकते हैं। ऐसे ही रोज अलग-अलग बदल-बदल कर डिटॉक्स वॉटर बनाए और सुबह खाली पेट पिएं। कभी जीरा, धनिया, मेथीदाना, सौंफ, नीबू पानी, चिया बीज वगैरह।
सब के अपने अलग-अलग फायदे हैं।

Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Contact:9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *