हड्डियों की मजबूती भी बढ़ाती है सलाद

गहरे रंग के फल और सब्जियों, स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होते हैं। दरअसल गहरे रंग के फल और सब्जियों में कैल्शियम और मैग्निश्यिम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। साग-सब्जी का सेवन ब्रोकली, सलाद पत्ता, पत्ता गोभी और दूसरी पत्ते दार सब्जियां कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं।


चुकंदर खून को बढ़ाने का काम करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। मूली में विटामिन सी, सोडियम और कैल्शियम पाया जाता है।


सलाद में सिर्फ चुकंदर, टमाटर और खीरे ही नहीं होते। सलाद में आप सैकड़ों किस्म के फल और सब्जियों को मिला सकते है। आहार के अलावा शारीरिक मेहनत भी हड्डियों के विकास और उनकी ताकत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। सलाद खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सलाद में प्रचुर मात्रा में विटामिंस, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली और हड्डियों को मजबूत रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *