सैनी समाज की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

हरिद्वार। ऑल इंडिया सैनी समाज की जिला कार्यकारिणी का विस्तार संगठन के कैंप कार्यालय 03 हनुमानपुरम फेस फर्स्ट कनखल में किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ 103 वर्षीय स्वतन्त्रता सेनानी जैतपुर (लक्सर) निवासी राजाराम सैनी व संचालन संगठन के जिला महामंत्री पत्रकार काशीराम सैनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जनपद की मुख्य व युवा कार्यकारिणी का विस्तार जिला अध्यक्ष इंजी बी. पी. सिंह सैनी एवं युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट विकास सैनी (प्रधान) ने प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में कराया गया। सभा में 04 जिला संरक्षक, 05 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 12 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 सचिव, 12 सहसचिव, 05 संगठन सचिव, 02 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई।


सभा को प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह सैनी, महासचिव संगठन भोपाल सिंह सैनी, केन्द्रीय सचिव राजीव सैनी, प्रदेश महासचिव हेमन्त सैनी, सेवा निवृत्त तहसीलदार सुशील सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष शेष राज सैनी, सुदेश सैनी, युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट विकास सैनी, गन्ना समिति रूड़की के सभापति सुन्दर लाल सैनी, मीडिया प्रभारी पत्रकार संदीप सैनी, वीके नागयान, भारत भुषण सैनी, इंजी. बीपी सिंह सैनी, प्रदीप सिंह सैनी, संदीप सैनी, आदेश सैनी, डॉ. सूर्य कांत सैनी, डा. राजकुमार सैनी, मिलन सैनी, चन्दन सैनी, विनोद सैनी, साधू राम, आत्मा राम सिंह सैनी, अनित सैनी, प्रदीप सैनी, एलपी सिंह सैनी, संगम सैनी, प्रधान निर्भय सैनी, राजेश सैनी, पार्षद योगेन्द्र सैनी, प्रधान विक्रम सैनी, राकेश सैनी (राजस्व विभाग), अनिल सैनी, एडवोकेट विशाल सैनी, ब्रजपाल सैनी, गौरीशंकर सैनी, सुमित सैनी, ऋतिक सैनी, सुधीर सैनी, अरुण सैनी, सौरभ सैनी, आकाश सैनी, रवि सैनी, संजय सैनी, महेंद्र सैनी आदि ने सभा को संबोधित किया।

सभी ने समाज को संगठित रहने व युवाओं को अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण करने व सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश सैनी ने 09 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सभा रूड़की (उत्तराखंड) में निर्धारित होने पर जनपद से अधिक से अधिक साथियों को भागीदारी के लिए आह्वान किया। सभा के अध्यक्ष राजाराम सैनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *