बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के साथी एक बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मृतक की स्कूटी, आईफोन व नगदी बरामद हुई है। आरोपी की पहचान शंकर गिरि ऊर्फ संजय कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी पूर्व में भी हरियाणा में जेल जा चुका है।
मामले का खुलासा करते हुए मुनि की रेती थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि मृतक अजय शाह शीशम झाड़ी ऋषिकेश का रहने वाला था। वह नशे का आदी था। मृतक का साथ शंकर गिरि भी नशा करता है। बताया कि 4 मार्च को दोनों ने गंगा किनारे नशा किया। शंकर गिरि ने रुपयों की लालच में अजय शाह पर पहले पत्थ्र से वार किया, जिससे वह बेहाश हो गया। उसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर गंगा में धक्का दे दिया। जिस कारण अजय शाह की मौत हो गई। जिसका शव पांड़व पत्थर के पास संदिग्ध हालत में मिला था।
बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया कि आरोपी पूर्व में भी थाना मंशा देवी पंचकुला हरियाणा में हत्या व एनडीपीएस के मुकद्में में जेल जा चुका है।


