रानीपुर विधायक आदेश चौहान को मिली अहम जिम्मेदारी; प्रवासी चुनाव प्रभारी बनाकर कर्नाटक भेजा

हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान को पार्टी संगठन की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई। उन्हें संगठन की ओर से कर्नाटक में प्रवासी चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा गया है। वह कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले की 5 विधानसभाओ में प्रवासी चुनाव प्रबंधन का कार्य देखेंगे। इससे पहले वह 17 अप्रैल को वह चिकमंगलूर जिले की तारीकेरे विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डी एस सुरेश के नामांकन में शामिल भी रहे।

पार्टी संगठन उनके बेहतर चुनाव प्रबंधन को देखते हुए पूर्व में भी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा,पo बंगाल जैसे राज्यों में भी उनकी जिम्मेदारी लगाई जाती रही है। इसी कड़ी मेे वह कर्नाटक चुनाव में चिकमंगलूर जिले के अंतर्गत आने वाले 5 विधानसभा क्षेत्र चिकमंगलूर, तारीकेरे,कुंडापूरा,मुदिगेरे एवं श्रीनगेरी में प्रवासी चुनाव प्रबंधन कार्य देखेंगे। 10 मई को मतदान होने के बाद ही उनकी उत्तराखंड वापसी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *