धरना प्रदर्शन करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पड़ा भारी, विधायक व अन्य को पुलिस ने लिया हिरासत में

हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेसियों में उबाल है। राहुल के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के बाद से कांग्रेसी लगातार धरना प्रदर्शन और अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। आज रुड़की में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया, जैसे ही कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
वहीं हरिद्वार में भी विरोध कर रहे विधायक रवि बहादुर, मेयर पति व अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी का कहना है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया गया था कि बिना अनुमति धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके समझाने पर कुछ लोगों ने विरोध किया, जिस कारण से उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है जिस तरह से पुलिस के द्वारा कार्रवाई की है यह अपने आप में लोकतंत्र की हत्या करने जैसा कृत्य है। कहाकि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे थे। उन्होंने कहा जिस तरह से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई यह सरकार की मनमानी है।
वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे। जहां पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, मेयर पति अशोक शर्मा समेत कई कांगेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *