पुलिस ने खोय हुए 18 मोबाइल बरामद स्वामियों को लौटाए

विनोद धीमान
हरिद्वार।
उत्तराखंड पुलिस के ऑपरेशन रिकवरी अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए सीईआईआर पोर्टल की मदद से 18 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 3,03,562 आंकी गई है। सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द कर दिए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में तथा कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।


पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक और तकनीकी सर्विलांस की सहायता से न केवल उत्तराखंड, बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। सूचना मिलने पर कई राज्यों से मोबाइल स्वामी कोतवाली लक्सर पहुंचे और अपने फोन वापस पाकर खुशी जताई। उन्होंने लक्सर पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर उन्हें वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *