कांवड़ मेले में पुलिस का एक्शन, यात्रियों का बैग लूटकर भाग रहे 3 युवक दबोचे

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता से यात्रियों का सामान चोरी होने से बच गया। गुजरावाला चौक पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे तीन संदिग्ध युवकों को पीछा कर पकड़ लिया।


तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से यात्रियों का छीना गया बैग तथा उसमें रखे चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस तीनों संदिग्धों को बरामद सामान सहित कोतवाली नगर हरिद्वार लेकर पहुंची, जहां उन्हें दाखिल कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।


पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को कांवड़ मेले में तैनात पुलिस की मुस्तैदी का उदाहरण माना जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस को सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *