हरिद्वार। काली सेना (हिन्दुओं की सशस्त्र सेना) संगठन ने अपने संगठनात्मक विस्तार और जनपद स्तर पर गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरिद्वार जनपद के लिए ऋषि शर्मा को दी नए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। संगठन की ओर से जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि संगठन की नीतियों, उद्देश्यों तथा हिन्दू समाज के हित में समर्पण, सक्रियता एवं कार्यक्षमता को देखते हुए जिला अध्यक्ष, काली सेना हरिद्वार जनपद मनोनीत किया गया है।
मनोनयन पत्र देते हुए संगठन प्रमुख आनन्द स्वरूप महाराज ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवमनोनीत जिला अध्यक्ष संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, हिन्दू समाज के हितों की रक्षा करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ कार्य करेंगे।
संगठन की ओर से कहा गया कि वर्तमान समय में समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हरिद्वार जनपद में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ेंगे।
मनोनयन पत्र में नवमनोनीत जिला अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं भी दी ।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन जनपद में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।


