जेल से बाहर आते ही उर्मिला सनावर को देहरादून पुलिस ने घेरा, पूछताछ के लिए ले गई टीम

हरिद्वार के दोनों मुकदमों में जमानत के बाद मिली रिहाई, जेल के मुख्य द्वार पर ही पुलिस ने लिया अपने घेरे में
हरिद्वार।
हरिद्वार जिला जेल से रिहाई के चंद मिनट बाद ही उर्मिला सनावर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आईं। हरिद्वार में दर्ज दोनों मुकदमों में अदालत से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को जैसे ही वह जेल से बाहर निकलीं, देहरादून पुलिस की टीम ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। रिहाई के बाद बाहर निकलते ही पुलिस की कार्रवाई से वह एक बार फिर चर्चा में आ गईं।


दरअसल, हरिद्वार में दर्ज दोनों मुकदमों में अदालत से जमानत मिलने के बाद गुरुवार को कोर्ट में जमानती पेश किए गए थे। इसके बाद शुक्रवार को रिहाई का परवाना हरिद्वार जिला जेल पहुंचा। जेल प्रशासन ने नियमानुसार सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उर्मिला सनावर को रिहा कर दिया। हालांकि, जेल के मुख्य द्वार से बाहर निकलते ही देहरादून पुलिस की टीम ने उन्हें अपने साथ ले लिया। पुलिस टीम उन्हें एसओजी हरिद्वार कार्यालय लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।


संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद देहरादून पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर सकती है। हालांकि, फिलहाल पुलिस की ओर से उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हरिद्वार के दोनों मुकदमों में जमानत मिलने के बाद जेल से रिहाई और तत्काल देहरादून पुलिस की कार्रवाई ने पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *