आंधी तूफान से मकान पर गिरे भारीभरकम पेड़ की जद में आने से एक मासूम की मौत,तीन लोग घायल,एक की हालत गंभीर

हरिद्वार। बीते मंगलवार की रात अचानक आई तेज आंधी तूफान से जहा कई जगह भारी नुकसान की खबर है, वहीं ज्वालापुर स्थित अंसारी मार्किट के निकट वर्षो पुराना पीपल का पेड़ गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया,साथ ही मकान के बाहर खड़े कई लोग घायल हो गए। एक मासूम की मौत की भी खबर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जिन्मेे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौके से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात आए तेज आंधी तूफ़ान से ज्वालापुर में अंसारी मार्किट के निकट एक मकान पर वर्षों पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। जिसकी जद में आने से मकान मालिक सहित चार लोग घायल हो गए। वहीं हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। बताया गया कि जिस वक्त यह विशालकाय पीपल का पेड़ मकान पर गिरा उस वक्त मकान के बाहर कुछ लोग ठेली लगाकर खड़े थे,जो पेड़ की जद में आकर दब गए जिनमे एक दस साल का मासूम बच्चा भी शामिल था।

हादसे की सूचना मिलने पर डीएम सहित पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी के निर्देश पर क्रेन व कटर मंगाकर पेड़ को काटा गया। जिसके बाद पेड के नीचे दबे घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। जहा इरफान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर भेजा गया। वहीं हादसे में दस वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *