सोमवार से गैरसैंण में शुरू हुए उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के साथ ही धामी मंत्रीमण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य आंदोनकारियों को नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण व विधायक निधि बढ़ाने जैसे कुछ खास प्रस्तावों पर मुहर लगी।
गैरसैंण में आज से बजट सत्र की शुरुआत हुई। विधानसभा भवन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धामी मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिसमंे राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी के साथ ही विधायक निधि को बढ़ाकर 5 करोड करने व महिला मंगल दल को विधायक निधि से 50 लाख मिलने जैसे प्रस्तावों पर मुहर लगी।


