खेत में मिला युवक का शव, सिर पर वार के निशान, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अतमलपुर बौगला बाईपास के समीप एक खेत में युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानते हुए हत्या के एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है और संभावित संदिग्धों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह खेत में काम करने गए कुछ ग्रामीणों ने शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *