इ. बीपी सिंह सैनी बने ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय सचिव, हुआ भव्य स्वागत

हरिद्वार। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा इ. बी. पी. सिंह सैनी (पूर्व एसडीओ) को संगठन का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर हरिद्वार के कनखल स्थित संगठन कार्यालय, 03 हनुमंतपुरम में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सैनी समाज के प्रबुद्धजनों, पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इ. बी. पी. सिंह सैनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हरिद्वार ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के सैनी समाज के लिए गौरव का विषय है। उपस्थित सभी साथियों ने समाज की एकजुटता को और मजबूत बनाने तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक चौधरी इंद्राज सिंह सैनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह तथा पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

इ. बी. पी. सिंह सैनी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर प्रांतीय अध्यक्ष चेयरमैन नरेश सैनी, जिला संरक्षक डॉ. सूर्यकांत सैनी, मुख्य महासचिव एवं पत्रकार कांशीराम, कोषाध्यक्ष नकली सिंह सैनी, जिला महासचिव करण सिंह सैनी, पत्रकार संदीप सैनी, प्रधान सतेंद्र सैनी, मास्टर रमेशचंद्र, एडवोकेट संजय सैनी, डॉ. राजकुमार सैनी, कांग्रेस नेता संजय सैनी, इ. वी. के. नागयान, चेयरमैन सुदेश सैनी, शिक्षक नेता आदेश सैनी, डॉ. धूम सिंह सैनी, बीएचईएल कर्मचारी नेता राजेंद्र मौर्य, नरेश सैनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *