नशीली दवाओं का बड़ा खेल बेनकाब, मेडिकल स्टोर संचालक इस्लाम समेत दो गिरफ्तार

बलिनो कार से 480 ट्रामाडोल कैप्सूल और 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद
हरिद्वार।
बहादराबाद पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 480 प्रतिबंधित कैप्सूल, 1200 नशीली टैबलेट और एक बलिनो कार बरामद की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस की टीम ने पीपल चौक से आगे नहर पटरी रोड पर चेकिंग के दौरान एक बलिनो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में कार से 480 ट्रामाडोल युक्त कैप्सूल और 1200 अल्प्राजोलम 0.5 एमजी टैबलेट बरामद हुईं।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस्लाम पुत्र शादी और सद्दाम पुत्र रियाज, निवासी ग्राम गढ़, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनका सिडकुल क्षेत्र में मेडिकल स्टोर है। वहां फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के बीच नशीली दवाओं की मांग अधिक होने के कारण उन्होंने लालच में आकर इन दवाओं की अवैध बिक्री शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *