घर में झाड़ू लगा रही थी बुजुर्ग महिला, अचानक सांप ने डसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

हरिद्वार। जनपद के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में सोमवार दर्दनाक हादसा हो गया। रहमतपुर गांव में घर की सफाई कर रही 65 वर्षीय फूलमती को अचानक सांप ने हाथ पर डस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि फूलमती सुबह करीब 6 बजे उठकर घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके हाथ पर डस लिया। महिला ने तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल के लिए दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


चीख-पुकार में बदला घर का माहौल
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ देर पहले जहां घर में रोजाना की तरह दिन की शुरुआत हुई थी, वहीं अचानक चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर है।


बरसात में सांपों से रहें सावधान
बरसात के मौसम में सांपों के घरों में घुसने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में घर और आसपास की सफाई के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *