हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर वर्ष 2020 से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली कलियर में आरोपी अब्दुल रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी अब्दुल रहमान पुत्र इकलाख, निवासी इमलीखेड़ा, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष) को रहमतपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल और हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे।


