खड़ी कार कार में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख, बड़ा हादसा टला

हरिद्वार। फायर यूनिट की तेज़ कार्रवाई और त्वरित रिस्पांस के चलते बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। सती मोहल्ला, इंदिरा पार्क के पास कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई।


रात करीब 11:00 बजे फायर स्टेशन रुड़की को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और उसे आसपास फैलने से रोक दिया।


आग इतनी भयंकर थी कि कार लगभग 90 प्रतिशत तक जलकर खाक हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर कर्मियों की सूझबूझ से कार का पेट्रोल टैंक फटने से बच गया, अन्यथा बड़ा विस्फोट हो सकता था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार वर्ष 2021 मॉडल की निसान मैग्नाइट है, जो सबीना पत्नी फईम, निवासी मरदगान मोहल्ला, मंगलौर के नाम पर पंजीकृत है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *