लोकसभा उपचुनावः रामपुर से भाजपा के घनश्याम लोधी जीते, आजमगढ़ में निरहुआ जीत के करीब

लोकसभा उपचुनाव में इस बार आजम खान के गढ़ रामपुर की सीट आखिर भाजपा ने छीन ली। यहां से भाजपा के घनश्याम लोधी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। उन्होंने यह जीत 42 हजार वोटों के अंतर से दर्ज की है। आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। निरहुआ 14,712 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वह जीत के करीब माने जा रहे हैं।


रामपुर और आजमगढ़ में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होते ही भाजपा और सपा में कांटे की लड़ाई शुरू हो गई थी। आजमगढ़ में मतगणना की शुरआत में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने बढ़त बनाई। रामपुर से सपा के प्रत्याशी आसिम रजा ने भी शुरुआत में बढ़त बनाई। इसके बाद जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी बढ़त का अंतर घटता गया और दोनों ही सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे हो गए। अंतिम राउंड में घनश्याम लोधी ने 42 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली। वहीं, आजमगढ़ में दोपहर तक भाजपा प्रत्याशी निरहुआ की बढ़त का अंतर 14,712 वोटों का हो गया था। अब कुछ ही राउंड की मतगणना बाकी बची है। ऐसे में इस सीट पर भी भाजपा जीत दर्ज करने के करीब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *