‘आकर पीटकर दिखाओ’—साध्वी आस्था की चुनौती पर कंचन भवानी का पलटवार

हरिद्वार। संत समाज से जुड़ा एक ऐसा विवाद, जिसने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर जारी एक कथित वीडियो संदेश के बाद साध्वी कंचन भवानी ने साध्वी आस्था के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की बात कही है। आरोप है कि वीडियो में साध्वी आस्था ने कंचन भवानी को उनके स्थान पर आकर नंगा कर पीटने की धमकी दी। मामला यहीं नहीं रुका—कंचन भवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक को संदेश भेजकर कार्रवाई करने और सुरक्षा की मांग की है।


विवाद के बीच कंचन भवानी ने भी साध्वी आस्था की चुनौती स्वीकार करने का दावा किया है। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि अगर साध्वी आस्था अपनी कही बात पर कायम हैं तो उनके स्थान पर आकर सामने से अपनी चुनौती साबित करें। दोनों पक्षों के बीच बढ़ती बयानबाजी के बाद यह मामला अब सोशल मीडिया विवाद से निकलकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के सवाल तक पहुंच गया है।


कंचन भवानी के अनुसार, कथित वीडियो संदेश में उनके खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।


कंचन भवानी ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साध्वी कंचन भवानी का कहना है कि यदि साध्वी आस्था एक मां की औलाद है तो अपनी चुनौती को पूरा करके दिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *