शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आरंभ स्वरूप महाराज ने 17 सितंबर को शाम 7 से 8 बजे तक लाइटें बंद रखने का किया आह्वान, वीडियो संदेश जारी कर बताई वजह
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को लेकर शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आरंभ स्वरूप महाराज ने एक अलग तरह की अपील की है। उन्होंने यूजीसी, पेट्रोल और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर 17 सितंबर को शाम 7 बजे से 8 बजे तक ब्लैकआउट करने का आह्वान किया है। इस संबंध में उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।
स्वामी आरंभ स्वरूप महाराज ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन शाम 7 से 8 बजे तक एक घंटे के लिए ब्लैकआउट करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर इस सांकेतिक कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की।
उन्होंने अपने संदेश में यूजीसी और आरक्षण से जुड़े विषयों को उठाते हुए कहा कि इन मुद्दों को लेकर अपनी बात सरकार और समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से ब्लैकआउट का आह्वान किया गया है। उनका कहना है कि एक घंटे का यह सांकेतिक कार्यक्रम इन मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने का माध्यम होगा।
स्वामी आरंभ स्वरूप महाराज ने कहा कि 17 सितंबर की शाम निर्धारित समय पर लोग बिजली की लाइटें बंद रखें और इस अपील को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से अभियान से जुड़ी अपनी बात और ब्लैकआउट के पीछे का उद्देश्य विस्तार से बताया है।
यूजीसी और आरक्षण को लेकर स्वामी आरंभ स्वरूप महाराज ने कौन-कौन से सवाल उठाए हैं और ब्लैकआउट का निर्णय क्यों लिया गया—इसकी पूरी जानकारी उनके वीडियो संदेश में सुनें।


