हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

जिलाधिकारी ने IMD के पूर्वानुमान के बाद जारी किया अवकाश का आदेश, छात्रों और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील

हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जिले में भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार ने एहतियातन महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।


जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज 9 जुलाई जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और संभावित मौसम जनित जोखिमों को देखते हुए लिया गया है।


जिला प्रशासन ने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन और आम नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *