7 स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, अनियमितताओं पर कार्रवाई


हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर रुड़की पुलिस ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली रुड़की क्षेत्र में कुल 7 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई।


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन स्पा सेंटरों की जांच की, जिसमें कई स्थानों पर अनियमितताएं पाई गईं। नियमों का उल्लंघन करने पर सभी 7 स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।


पुलिस द्वारा इस कार्रवाई के दौरान कुल 3250 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही स्पा सेंटर मालिकों और संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *