लक्सर में दिनदहाड़े कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच लोगों से भरी गाड़ी पर नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां

बाड़ीटीप के पास बाइक सवार बदमाशों ने किया पीछा, खिड़की में धंसी गोलीय दो महिलाएं समेत सभी बाल-बाल बचे


विनोद धीमान
हरिद्वार।
लक्सर क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाड़ीटीप गांव के पास बाइक सवार दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक कार का पीछा कर उस पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली कार की खिड़की में जा धंसी, जबकि कार में सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।


पुलिस को दी तहरीर में दाबकी निवासी डॉ. सुमित चौधरी ने बताया कि वह अपनी सास बालेश देवी की आंखों की जांच कराने हरिद्वार गए थे। उनके साथ कार में पूर्व ग्राम प्रधान भंवर सिंह, शीला देवी और साला सुमित पवार भी मौजूद थे। आंखों का चेकअप कराने के बाद सभी लोग शाहपुर-भोगपुर मार्ग से भिक्कमपुर लौट रहे थे।


डॉ. सुधीर के अनुसार, जैसे ही उनकी कार बाड़ीटीप गांव के पास पहुंची, पीछे से सिल्वर रंग की स्प्लेंडर बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने कार के बराबर बाइक लगाई और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने चार राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली कार की पिछली खिड़की में लगी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही भिक्कमपुर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से ग्रामीणों में भारी दहशत और आक्रोश है।


लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया दाबकी निवासी डॉक्टर सुमित चौधरी अपनी कार से भोगपुर भिक्कमपुर मार्ग से घर वापस आ रहे थे फोन पर बड़ी टीम के पास अज्ञात मोटरसाइकिल हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की है। मामले में मामले में तहरीर मिल गई है अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *