ग्राम प्रधान द्वारा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास घरों में कराया प्रवेश
विनोद धीमान
हरिद्वार। मंगलवार को ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम पंचायत शाहपुर शीतला खेड़ा में ग्राम प्रधान दीपक सैनी ने साथियों संग मिलकर विश्व के प्रथम ज्ञान विज्ञान के वैज्ञानिक जिनके द्वारा सभी तरह के सुख संसाधन एवं अस्त्र शस्त्रों का निर्माण किया परम् पूज्यनीय भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती को बडे़ ही उल्लास के साथ मनाई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्म दिवस बडे़ ही धूमधाम से मनाया।
ग्राम प्रधान दीपक सैनी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की और क्षेत्र वासियों को विश्वकर्मा जयंती और नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपक सैनी द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों में लाभार्थियों को गृह प्रवेश भी कराया। इसके साथ ही प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत शाहपुर शीतला खेड़ा में सफाई अभियान भी चलाया गया। गांव में बने नाले व सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई गई।
आपको बता दे ग्राम पंचायत शाहपुर शीतला खेड़ा साफ सफाई के मामले में नंबर वन ग्राम पंचायत है जिसका निर्वाह करने में ग्राम प्रधान सैनी सेवक के रूप में बखूबी निभा रहे हैं। इसीलिए उत्तराखंड सरकार ने सरकारी खर्चे पर प्रधान दीपक सैनी को भारतयात्रा पर भेजा था जहां पर उन्होंने उत्तर प्रदेश राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश आदि प्रदेशों की यात्रा की।
वहीं जब ग्राम प्रधान दीपक सैनी से संबंध में बात की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह सब देव तुल्य जनता आशीर्वाद है। उनके सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा आज 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस दोनों को बडे़ ही उल्लास के साथ मनाया है जिसमें ग्राम पंचायत की जनता ने भी पूर्ण सहयोग किया है।इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों में लाभार्थियों को प्रवेश कराया है।


