ट्रक खाई में गिरा, लगी आग, चालक की मौत

एक ट्रक के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक एक ट्रक संख्या जीजे 27 टीडी 4402 जनासू मलेथा से रेलवे का सामान लेकर एलएनटी कैंपस सौड़, पौड़ी गढ़वाल आ रहा था। ट्रक देवप्रयाग के पास भागीरथी पूूल से पहले खाई में गिर गया। ट्रक को चालक प्रमोद कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी भरतपुर यूपी चला रहा था।

हादसे के दौरान चालक प्रमोद ट्रक से छिटक गया, किंतु उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं ट्रक के नीचे खाई में गिरने पर ट्रक में आग लग गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *