इनोवा नहर में गिरी, तीन बच्चों समेत पांच की मौत

एक इनोवा कार के नहर में गिरने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, कार चालक व तीन बच्चे शामिल हैं। हादसा खटीमा में शारदा नहर में बीते रोज देर शाम हुआ। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।


जानकारी के मुताबिक खटीमा के लोहिया हेड पावर चैनल के करीब शारदा नहर में एक इनोवा कार गिर गई। कार के नहर में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। जिनमें कार चालक, एक महिला व तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों के नाम द्रौपदी देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी देवेन्द्र निवासी लोहिया पावर हाऊस कालोनी, ज्योति पुत्री द्रौपदी, मोहन सिंह धामी पुत्र बहादुर सिंह धामी चालक निवासी नगरा तराई खटीमा, दीपिका उम्र 7 वर्ष पुत्री मोहन चन्द्र, निवासी अंजानिया, चकरपुर खटीमा व सोनू उम्र 5 वर्ष पुत्र मोहन चन्द्र निवासी अंजानिया, चकरपुर खटीमा बताए गए हैं। बताते हैं कि द्रोपदी अपने भाई के दो बच्चों को लेकर चकरपुर अंजनिया से अपने घर वापस लौट रही थी।


द्रोपदी के घर न पहुंचने पर जब उसके भाई ने फोन किया तो फोन स्वीच ऑफ आया। जिसके बाद उसने खोजबीन शुरू की तो उनकी कार लोहिया हेड पावर चैनल के पास नहर में गिरि मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले शवों को कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *