हरिद्वार। पड़ोसी राज्यांे से उत्तराखंड में सप्लाई के लिए लाई जा रही एक लाख की प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ मंगलौर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा। दोनों के पास से 1 लाख 14 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद करते हुए पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक नशे की तस्करी रोकने मेे जुटी पुलिस अभियान में गुरुवार सुबह मंगलौर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बाइक व स्कूटर सवार को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 लाख 14 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई। उक्त दवा लंबे समय से प्रतिबंधित है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह यह दवा अपने नाम इस्तकार पुत्र निसार अहमद निवासी लाला वाली गली पुरानी तहसील रुड़की कोतवाली गंगनहर व विनीत पुत्र रामकुमार निवासी गली नंबर 2 दक्षिणी कृष्णापुरी कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर बताये।
अभियुक्तों ने पुलिस को यह भी बताया कि उक्त दवाएं मुजफ्फरनगर से लाकर हरिद्वार के मेडिकल स्टोरों में सप्लाई की जाती थी। ऐसे सभी मेडिकल स्टोरों को चिन्हित किया जा रहा है।


