प्रेमिका ने की आत्महत्या तो गम में युवक ने भी जीवन लीला की समाप्त

प्रेमिका के आत्महत्या करने से परेशान युवक ने भी अपनी जीवन लीला फांसी लगाकर समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव वन विभाग परिसर की दीवार की एंगल से फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


बताया जा रहा है कि युवक हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में बार्ड बॉय का कार्य करता था। मूल रूप से गरूड़ बागेश्वर का युवक रहने वाला था। युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल के आधार पर युवक की पहचान अंकुर कुमार निवासी गरूड़ बागेश्वर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा फोन पर पूछताछ में मृतक के परिजनों से पता चला कि युवक का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व युवती ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से युवक परेशान चल रहा था, जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया।

फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *