घर से चोरी किया था सामान, तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

हरिद्वार। घरों से चोरी करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का सामान बरामद किया हैै। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक 15 मई को जनपद के बुग्गावाला ग्राम बंदरजूड निवासी गुलफान व इरफान ने अज्ञात चारों द्वारा घर में घुसकर सामान चोरी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपितों की धरपकड़ में लग गई थी। पुलिस सक्रियता दिखाते हुए घटना के 48 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को कुड़कावाला तिराहा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी किया सारा सामान बरामद कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम राशिद पुत्र नसबू, शौकीन पुत्त हुसैन व भूरा पुत्र दिलशाद निवासीगण बन्दरजूड थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार बताए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *