फरमूद ने अनमोल बनकर लड़की से किया दुष्कर्म

गुरुवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ता नाम बदलकर रह रहे युवक को मुखानी थाने लेकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने युवक पर लड़की को लव जिहाद का शिकार बनाने का आरोप लगाया है। लड़के ने अपनी पहचान उजागर होने के बाद लड़की को फंसाने का प्रयास किया। उसने लड़की को तस्वीर और वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। लेकिन जब बात स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों तक पहुंची तब आरोपी लड़के की साजिश का पर्दाफाश हो गया। मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र का है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्लिम युवक ने दो सालों तक लड़की से अपनी पहचान छुपाकर प्रेम का नाटक किया। बात शादी तक पहुंच गई। इसी दौरान लड़की को उसकी हकीकत का पता चला। लड़की ने जैसे ही युवक की असलियत को जाना, उसने संबंध तोड़ने की बात कहनी शुरू कर दी। लड़की के विरोध पर युवक ने अपना रंग दिखाना शुरू किया। युवती ने जब पहचान छुपाने को लेकर नाराजगी जताई तो वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसकी सूचना इलाके में फैली तो हिंदूवादी संगठन, भाजयुमो कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय युवा एकजुट हो गए। मुखानी थाने में देर रात तक हंगामा चलता रहा। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने रेप और पहचान छुपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।


पूरा मामला यह है कि बरहैनी बाजपुर के रहने वाले फरमूद हसन की दो साल पहले एक हिंदू लड़की से मुलाकात हुई। बातचीत शुरू हो गई। बातचीत में फरमूद ने अपना नाम अनमोल बताया। लड़की को अपने प्रेम के झांसे में फंसाना शुरू कर दिया। पिछले चार महीनों से दोनों मुखानी थाना क्षेत्र के एक मॉल में काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच शारीरिक संबंध में भी बन गया। लड़की को लड़का पसंद था। वह उससे शादी को भी तैयार थी। लेकिन, जैसे ही लड़के की असलियत सामने आई, उसे काटो तो खून नहीं, जैसी स्थिति महसूस होने लगी। उसे पता चला कि युवक हिंदू नहीं, मुस्लिम है। साजिश के तहत उसने पहचान छुपाई थी। लड़की ने विरोध किया तो फरमूद ने इसके बाद असली रंग दिखा दिया और लड़की को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। लड़की ने लड़के की धमकी का विरोध शुरू कर दिया। मामला गरमाने लगा। इसके बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में युवती के समर्थन में लोग जमा हो गए। हिंदूवादी संगठन से जुड़े युवाओं ने मोर्चा संभाला। अन्य युवक भी साथ आए।

इसके बाद युवती ने भी हिम्मत दिखाई। 11 मई को देर रात चले प्रदर्शन के बाद आरोपी फरमूद हसन के खिलाफ मुखानी थाने में रेप और पहचान छुपाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया। हल्द्वानी के सी.ओ. बी.एस. धौनी ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू की गई है। आधार कार्ड को लेकर शक जताय जा रहा है। अगर इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है तो केस में धोखाधड़ी की धारा भी जोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *