हरिद्वार। सभ्य समाज में छुट्टा घूम रहे जरायम पेशे से जुड़े अपराधियों पर नकेल कसने के लिए न्यायालय के आदेश पर जनपद पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी। समाजिक सौहार्द खराब कर रहे ऐसे ही दो पेशेवर अभियुक्तों को पुलिस ने जिले से बाहर कर दिया गया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक जरायम के पेशे से जुड़े लक्सर थाना क्षेत्र के दो पेशेवर अपराधी आमिर पुत्र रियासत व उस्मान पुत्र जब्बार को 01 महीने के लिए पुलिस ने जिला बदर किया गया। दोनों पर लक्सर व पथरी थाने में कई धाराओं में मुकदमें दर्ज है। इन दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने महीने भर तक जिले की सीमा से बाहर रहने की चेतावनी दी है।


