शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने प्रेमिका के घर में ही फांसी लगा ली। हालंकि महिला ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक वह फंदे पर झूल चुका था। महिला व युवक दोनों अलग अलग समुदाय के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला राजधानी देहरादून के प्रेमनगर के विंग नंबर सात का है। जहां बीते सोमवार पड़ोस में रहने वाला शहनवाज शादीशुदा महिला से प्यार करता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ साल तक प्रेम-प्रसंग चला। बीते दो माह पहले महिला ने उससे बात करना बंद कर दी। बीते सोमवार सुबह शहनवाज उससे बात करने महिला घर पर अकेली थी, मौका देखकर शहनवाज भी उसके घर चला गया। जहां दोनों ने एक-दूसरे से बात की। शहनवाज उस पर दोबारा से प्रेम-प्रसंग शुरू करने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला नहीं मानी।
जिससे नाराज़ होकर शहनवाज ने महिला से उसके सामने ही फांसी लगा लेने की बात कही। इस बात को महिला ने मजाक समझा। कुछ ही देर में शहनवाज महिला के घर के ऊपरी तल पर बने कमरे में गया और वहां रखे केबल का तार से झुल गया। यह देख घबाराई महिला पड़ोसियों को बुलाने चली गई। कुछ देर बाद एक अन्य महिला को लेकर वहां आई तो देखा कि शहनवाज फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। शहनवाज दिहाड़ी मजदूर था वहीं महिला दूसरे धर्म की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


