आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 बकरियांे की जलकर मौत हो गई।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात करीब 9 बजे अचानक से मौसम खराब होने के कारण उत्तरकाशी के विकासखंड डुंडा के खट्टूखाल गांव के समीप मथानाऊ ताक के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 350 बकरियों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।
बताते चलें कि बार्सू क्षेत्र के ग्रामीणों की बकरियां ग्रीष्म काल शुरू होते ही मैदान से पहाड़ी क्षेत्र की ओर आ रही थीं। ग्रामीण रामभगत सिंह, प्रथम सिंह व संजीव सिंह करीब 12 सौ बकरियां मैदानी क्षेत्रों के जंगलों से पहाड़ी क्षेत्रों में आ रही थीं।
शनिवार रात को वह डुंडा के खट्टूखाल के समीप मथानाऊ तोक पहुंचे। जहां रात करीब 9 बजे अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से करीब 350 बकरियां जलकर मर गई।


