करोडों की ठगी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश,फर्जी लोन एप्स के जरिए करते थे ठगी,गिरोह का सरगना गिरफ्तार

*5 चीनी नागरिकों के भी नाम आए सामने ।

फर्जी लोन एप्स के जरिए लोगों को 300 करोड़ का चूना लगाने व उनका मानसिक शोषण करने वाले एक बड़े गिरोह का उत्तराखंड एसटीएफ व साईबर क्राईम टीम ने भंडाफोड़ किया। टीम ने गिरोह के एक सरगना (मास्टरमाइंड) को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए बताया गया कि फर्जी लोन एप्स के जरिए अधिक ब्याज पर लोगो को लोन देकर उनसे अवैध वसूली व मानसिक उत्पीड़न करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। मामले में पुलिस ने 01 अभियुक्त अंकुर ढींगरा पुत्र अनिल ढींगरा निवासी  एन-2/79 मोहन गार्डन उत्तम नगर नई  दिल्ली हाल डी- 205 मोहन गार्डन नई दिल्ली  को उसके गुडगाँव स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।

यूं खुला मामला

दरअसल प्रदेश मेे बढ़ रहे साईबर ठगी के मामलो पर अंकुश लगाने के लिए साईबर क्राईम व एसटीएफ की टीम लगातार पैनी नजर लगाए हुए हैं। इसी कड़ी मेे लूनिया मोहल्ला निकट कालिका मन्दिर देहरादून निवासी के साथ करीब 17 लाख रुपये की ऑनलाईन लोन एप के माध्यम से साईबर ठगी का मामला सामने आया। जिसकी जांच करते हुए साईबर क्राईम टीम ने पाया कि भारत सरकार के NCRP पोर्टल पर भी फर्जी लोन एप के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार हुए पीड़ितों की विभिन्न शिकायतें दर्ज है। जिनमे उनके द्वारा दिनांक 29-12-2022 को FIR no-29/22 धारा 109,120बी,384, 385, 419, 420, 469, 500, 501, 504भादवि व धारा 43ए, 66, 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया।

जिसके विवेचना के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें टीम द्वारा अनुमानित 75-80 फर्जी लोन एप को बन्द कराने हेतु कार्यवाही प्रचलन में लायी गई। साथ ही फर्जी लोन के नाम पर SMS का प्रयोग कर लगभग 70 SMS HEADER को चिन्हित कर इनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण भारत वर्ष में बन्द करवाने का प्रयास शुरू किया गया।

15 एप्स के जरिए 300 करोड़ की ठगी

पकड़ा गया अभियुक्त अंकुर ढींगरा ऑनलाइन लोन देने वाली संदिग्ध शेल कंपनी (Hector Lendkaro Private Limited ) का संचालक व गिरोह का भारतीय मास्टरमाइंड है। उक्त कंपनी ने इन 15 फर्जी एप्स RupeeGo, Rupee Here, LoanU, QuickRupee, Punch Money, Grand Loan, DreamLoan, CashMO, Rupee MO, CreditLoan, Lendkar, RockOn, HopeLoan, Lend Now, Cashfull के जरिए अधिक ब्याज लगाकर उनसे अवैध रूप से उगाही (300 करोड़) व उनका मानसिक शोषण किया गया।

अपराध का तरीकाः-

गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ मेे बताया कि वह पूर्व में कई बार चाइना गया,जहा रहकर उसने चीनी भाषा सीखी और वर्ष 2019-20 मे Hector Lendkaro नाम की फर्जी कम्पनी बनायी। इस तरह के फर्जी ऑनलाइन लोन ऐप चीन, हांगकांग से बनाए और संचालित किए जाते हैं। उक्त गिरोह के द्वारा ऑनलाईन लोन एप का प्रचार प्रसार चीनी व भारतीय मूल के नागरिकों द्वारा कमीशन देकर कराया जाता है। इनके द्वारा कमीशन के लिए भारत के नागरिकों के माध्यम से कॉल सेन्टर खोलकर फोन करके धमकाया जाता है, व अनाधिकृत रुप से पीडितों के Contact List ,Photo gallery का Access लेकर उनकी अश्लील फोटो बनाकर परिजनों/दोस्तों को भेजा जाता है जिससे उनका मानसिक शोषण करते हुए अवैध धन की वसूली की जाती है।

पकड़े गए अभियुक्त के पास टीम ने घटना में प्रयुक्त  लैपटॉप, मोबाईल फोन, हार्ड डिस्क व विभिन्न बैको के एटीएम के साथ-साथ अभियुक्त के डीएल/आरसी/आधार कार्ड/पेन कार्ड/मेट्रो कार्ड बरामद किए गए। पुलिस अब अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड लेने का प्रयास कर रही है।

इस अभियोग में 05 चीनी नागरिकों के नाम सामने आयेः-
1. Kuang Yongguang उर्फ  Bolt
2. Miao Zhang उर्फ Cicero
3. Wanzue Li उर्फ Force
4. He Zhebo उर्फ Leo
5. Difan Wang उर्फ Scott wang

जनता से पुलिस की अपील

स्पेशल टॉस्क फोर्स के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाईन फर्जी लोन/ लुभावने अवसरो/फर्जी साइट/धनराशि दोगुना करने वाले अंनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें। किसी भी आँनलाईन ट्रेडिग साइट व लॉटरी एवं ईनाम जीतने के लालच में आकर धनराशि देने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी व महत्वपूर्ण डाटा शेयर करने से बचना चाहिये। इसके साथ ही कोई भी वित्तीय साइबर धोखाधड़ी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाईन 1930 या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *