जानिए, प्याज के फायदे

हम सभी प्रायः प्याज़ का प्रयोग सलाद के रूप में तथा दाल -सब्ज़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं , आइये आज जानते हैं इसके कुछ सरल औषधीय प्रयोग –

1. यदि जी मिचला रहा हो तो प्याज़ काटकर उसपर थोड़ा काला नमक व थोड़ा सेंधा नमक डालकर खाएँ , लाभ होगा!

2. पेट में अफ़ारा होने पर दिन में तीन बार निम्न औषधि का प्रयोग किया जा सकता है –
प्याज़ का रस -20 ml ; काला -नमक -1 ग्राम व हींग -1/4 ग्राम लें , इन सबको मिलाकर रोगी को पिलाएँ |

3. हिचकी की समस्या होने पर 10 ग्राम प्याज़ के रस में थोड़ा सा काला नमक व सेंधा नमक मिलकर लेने से लाभ होता है |

4. प्रातःकाल उठकर खाली पेट 1 चम्मच प्याज़ का रस पीने से रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है |

5. यदि किसी के चेहरे पर काले दाग़ हों तो उनपर प्याज़ का रस लगाने से कालापन दूर होता है तथा चेहरे की चमक भी बढ़ती है |
Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact:9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *