हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में पानी की टंकी के पास बनी दीवार अचानक ढह गई। दीवार गिरने से वहां खड़ी दो गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर दीवार गिरी, उसके बगल में ही कुछ दिन पूर्व तक रामलीला का आयोजन हो रहा था। रामलीला के दौरान दीवार के पास दर्शक दीर्घा बनाई गई थी, जहां दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं। ऐसे में यदि दीवार रामलीला मंचन के समय गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल दीवार गिरने से दो वाहनों को पहुंचा है।

