महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर किया था सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। यूपी की महिला के साथ दो दोस्तों ने नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वो यूपी के मेरठ जिले की रहने वाली है। बीती तीन फरवरी को मेरठ से पिरान कलियर में जियारत के लिए आई थी।
इस दौरान उसकी मुलाकात जौरासी गांव निवासी मेहरबान पुत्र मकसूद के साथ हुई थी। मेहरबान ने उसे अपनी बातों में लेकर नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद वह उसे अपने साथ जौरासी गांव स्थित घर ले गया।
वहां पर पहले से उसका एक दोस्त अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील निवासी जौरासी थाना रुडकी हरिद्वार भी मौजूद था।

दोनों युवकों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों दानिश पुत्र सुक्का व अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई है और उसे धमकाया भी गया है। महिला से दुष्कर्म के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने टीमों का गठन किया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित मेहरबान व अब्दुल रहमान को छापा मारकर उनके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *