ट्रक में लगी आग, सामान हुआ राख, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

हरिद्वार। पशु चारा ले जा रहे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगने से ट्रक में रखा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की डीजल टैंक तक पहुंचने से पहले ही दमकजल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।


जानकारी के मुताबिक रूड़की के मंगलौर स्थित लखनौता चौक के पास सोमवार की सुबह एक ट्रक यूपी 12 एटी 0702 में आग लगने की दमकल को मिली। सूचना पर तत्काल दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया, किन्तु आग लगातार तीव्र होती गयी। मौके की नजाकत को देखते हुए फायर स्टेशन रुड़की से एक और फायर यूनिट को मौके पर बुलाकर आग को बुझाया गया।


ट्रक में केमिकल और दाना (पशु चारा) होने के कारण तेजी से फैली। दमकल कर्मियो ने ट्रक के डीजल टैंक तक आग पहुंचने से पहले ही उस पर काबू पा लिया। आग के कारण ट्रक में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *