हरिद्वारः भाजपा के तीन पदाधिकारी छह वर्षों के लिए पाटी से निष्कासित

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व जिला नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर लक्सर विधानसभा के तीन पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता ने निष्कासित कर दिया गया है।


भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि नगर पालिका लक्सर के नामित सदस्य मनीष गोयल, लक्सर नगर मंडल उपाध्यक्ष मनोज गोयल व भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ममता गौतम को पार्टी के विरूद्ध गतिविधियों में पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए ठह वर्षों के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *