पत्रकार तनुज वालिया पंचतत्व में विलीन, सीएम ने जताया शोक

हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया का बीती रात ह्दय गति रूकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज कनखल स्थित शमशान घाट पर किया गया। वे 45 वर्ष के थे। उनकी पार्थिव देह को उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। तनुज वालिया के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।


सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी तनुज वालिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।


बता दें कि बीती देर शाम उनको ह्दयघात हुआ। जिसके बाद उन्होंने मेट्रो अस्पताल में रात्रि 12.30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उन्हें शहर के तमाम पत्रकारों, राजनेताओं व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *