सीएम धामी के निमंत्रण पर दून पहुंचे स्वामी यतींद्रानंद, कुंभ को लेकर हुई चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष निमंत्रण पर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर एवं अखिल भारतीय संत समिति के उपाध्यक्ष स्वामी यतींद्रानंद गिरी सोमवार को देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनके परिवारजनों द्वारा महामंडलेश्वर का आत्मीय स्वागत किया गया।


इस अवसर पर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में किए जा रहे जनहित और विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में सामरिक विकास, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा धार्मिक आस्थाओं के सम्मान को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम प्रशंसनीय हैं।


महामंडलेश्वर ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC), धर्मांतरण कानून तथा अवैध मजारों के खिलाफ कार्रवाई जैसे विषयों पर मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए कठोर निर्णय प्रदेश हित में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए मुख्यमंत्री के संकल्प और व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।


स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित हरिद्वार कुंभ को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार और संत समाज के समन्वय से यह आयोजन विश्व स्तर पर नई पहचान बनाएगा।


इस दौरान उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने भी महामंडलेश्वर से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *