ब्रह्मलीन स्वामी विशोकानंद भारती महाराज को बीकानेर में दी गई भू-समाधि, स्वामी प्रणवानंद बेनिमत के महंत

राजघराने और मठ परंपरा के अनुसार हुआ उत्तराधिकारी का चयन, स्वामी प्रणवानंद महाराज को बनाया गया मठ महंत


हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी विशोकानंद भारती महाराज को रविवार को बीकानेर स्थित उनके मठ में पूरे धार्मिक विधि-विधान और संत परंपरा के अनुसार भू-समाधि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महात्मा, शिष्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने ब्रह्मलीन संत को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।


समाधि से पूर्व बीकानेर राजघराने और मठ की प्राचीन परंपरा के अनुसार मठ के महंत के चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस परंपरा के तहत ब्रह्मलीन स्वामी विशोकानंद भारती महाराज की इच्छा के अनुरूप उनके शिष्य स्वामी प्रणवानंद महाराज को मठ का महंत नियुक्त किया गया।


इस अवसर पर उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं ने स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के आध्यात्मिक योगदान और संत समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित भू-समाधि कार्यक्रम में संतों और भक्तों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *