हरिद्वार में आंगनबाड़ी केंद्रों में 27 से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

हरिद्वार। उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी शासनादेशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए पाँच दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश 27 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।


जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या 3032/XVII(4)/2013/5(42)/2011 8 जून 2016 तथा शासनादेश संख्या 1293/XVII(4)/2016-5(42)/11 19 मई 2017 के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। शासन का उद्देश्य तेज गर्मी के दौरान छोटे बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


निर्देशों के अनुसार अवकाश अवधि में जनपद हरिद्वार के अंतर्गत संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णतया बंद रहेंगे। हालांकि, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियाँ एवं सहायिकाएँ विभागीय कार्यों का संपादन पूर्ववत करती रहेंगी तथा आवश्यक प्रशासनिक एवं पोषण संबंधी कार्यों को नियमित रूप से जारी रखेंगी।


प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *