सीआर पार्क के काली मंदिर में MAAsterG कम्युनिटी ने दिया खुशी और आत्मबोध का संदेश

‘मिशन 800 करोड़’ के तहत दुर्गा पूजा में लगाया संवादात्मक स्टॉल, आंतरिक बुराइयों पर विजय पाने के लिए किया प्रेरित


नई दिल्ली। दुर्गा पूजा के अवसर पर 16 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के सीआर पार्क स्थित काली मंदिर में MAAsterG कम्युनिटी की ओर से ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक स्टॉल लगाया गया। इसके माध्यम से आध्यात्मिक गुरु MAAsterG की शिक्षाओं और ‘हैप्पीनेस गारंटीड’ के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया। स्टॉल पर विभिन्न गतिविधियों और संवाद के जरिए लोगों को आत्मबोध, सकारात्मकता और स्थायी खुशी का महत्व समझाया गया।


मां दुर्गा की शक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश को MAAsterG की शिक्षाओं से जोड़ते हुए बताया गया कि वास्तविक शक्ति अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और नकारात्मकता पर विजय पाने में है। लोगों को प्रतिदिन उनकी वाणियां सुनने और 30 दिनों तक अभ्यास कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव अनुभव करने के लिए प्रेरित किया गया।


स्टॉल पर MAAsterG की वाणियां नियमित रूप से सुनने वाले श्रोताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इन शिक्षाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। वहीं, रोचक खेलों और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को आत्मचिंतन और आंतरिक शांति की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।


मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मिले MAAsterG
18 अक्टूबर को MAAsterG स्वयं स्टॉल पर पहुंचे और सीआर पार्क स्थित काली मंदिर के अध्यक्ष डॉ. राजीव नाग तथा सचिव डॉ. शिर्षेंदु मुखर्जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 800 करोड़ लोगों तक खुशी और आत्मिक ज्ञान का संदेश पहुंचाने के अपने ‘मिशन 800 करोड़’ के बारे में जानकारी दी। MAAsterG कम्युनिटी की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को उनकी पुस्तकें भी भेंट की गईं। आयोजकों के अनुसार, उन्होंने पुस्तकें पढ़ने की बात कही।


900 से अधिक कार्यक्रम कर चुकी है कम्युनिटी
आयोजकों के अनुसार, MAAsterG को वर्ष 2007 में आत्मबोध हुआ था। इसके बाद उन्होंने लगभग 18 वर्षों तक अपने अनुभव और ज्ञान को लाखों लोगों के साथ व्यक्तिगत रूप से निःशुल्क साझा किया। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को एक साथ खुशी से जुड़ते देखकर उन्होंने दिसंबर 2023 में अपने ज्ञान को व्यापक स्तर पर दुनिया तक पहुंचाने का निर्णय लिया। इसके बाद वे ‘MAAsterG’ नाम से सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए। इसी क्रम में ‘मिशन 800 करोड़’ की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य दुनिया के अंतिम व्यक्ति तक खुशी का संदेश पहुंचाना है। मिशन का नारा ‘हैप्पीनेस गारंटीड’ रखा गया है।


कम्युनिटी के मुताबिक, अब तक 900 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। MAAsterG दिल्ली और कोलकाता सहित विभिन्न शहरों के पुलिस मुख्यालयों, भारतीय सेना, बार एसोसिएशनों, विश्वविद्यालयों, ग्लोबल आध्यात्मिक महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे मंचों पर भी अपनी शिक्षाएं साझा कर चुके हैं।
MAAsterG का संदेश है— ‘रोज की एक वाणी रखे दुखों से दूर।’ उनकी शिक्षाएं ‘MAAsterG’ और ‘God Home Journey’ नामक यूट्यूब चैनलों पर निःशुल्क उपलब्ध हैं। कम्युनिटी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आत्मबोध, सकारात्मक जीवन और खुशी की दिशा में प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *