हरिद्वार में विवेचनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए गठित हुई विशेष विवेचना शाखा

एक निरीक्षक, नौ उपनिरीक्षक और पांच अपर उपनिरीक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी


हरिद्वार। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में विवेचनाओं की गुणवत्ता, दक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष विवेचना शाखा का गठन किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में गठित इस शाखा में कुल 15 पुलिस अधिकारियों को तैनाती दी गई है।
विवेचना शाखा का उद्देश्य लंबित एवं महत्वपूर्ण विवेचनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा कराना तथा विवेचना प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है। इसके साथ ही विवेचनाओं में आने वाली तकनीकी एवं कानूनी कमियों को दूर करते हुए मामलों के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।


विवेचना शाखा में एक निरीक्षक, नौ उपनिरीक्षक और पांच अपर उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। शाखा की जिम्मेदारी निरीक्षक नागरिक पुलिस योगेन्द्र गुसाईं को सौंपी गई है।


ये अधिकारी संभालेंगे विवेचना शाखा की जिम्मेदारी
विवेचना शाखा में निरीक्षक ना.पु. योगेन्द्र गुसाईं के अलावा उपनिरीक्षक ना.पु. प्रदीप राठौर, वाजिन्द्र नेगी, राहुल थापा, ध्वजवीर सिंह, नवल गुप्ता, प्रदीप कुमार, पूनम प्रजापति, रविन्द्र सिंह और महीपाल सैनी को नियुक्त किया गया है।


वहीं अपर उपनिरीक्षक स्तर पर मुकेश धीमान, अखिलेश कुमार, संदीप वर्मा, तरुण कुमार और कान्ता प्रसाद को शाखा में तैनाती दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार विवेचना शाखा के गठन से मामलों की जांच प्रक्रिया को अधिक दक्ष बनाने, विवेचनाओं की नियमित समीक्षा करने और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण में मदद मिलेगी। शाखा में तैनात अधिकारी विवेचनाओं की गुणवत्ता पर नजर रखने के साथ आवश्यकतानुसार संबंधित विवेचकों को मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *