हरिद्वार। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम पहलवान सुशील कुमार लेकर सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में हरिद्वार पहुंची है। जानकारी के मुताबिक सुशील हत्या करने के बाद सबसे पहले हरिद्वार ही पहुंचा था। ऐसे में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सुशील कुमार को लेकर हरिद्वार पहुंची है। हालांकि इस बारे में हरिद्वार पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सागर धनकड़ की हत्या के बाद सुशील कुमार ने हरिद्वार में कुछ संतों के यहां शरण ली थी। सुशील कुमार का मोबाइल भी हरिद्वार में ही स्विच ऑफ हुआ था। दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि सुशील कुमार को हरिद्वार में कुछ बड़े संतो ने छुपने में मदद भी की। साथ ही कई ऐसे बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनकी सुशील कुमार ने मदद ली थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच सुशील कुमार को उन ठिकानों पर लेकर जाएगी, जहां पर सुशील कुमार हरिद्वार में छुपा था। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सुबह से अभी तक कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।
![](http://gatimannews.com/wp-content/uploads/2023/06/%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6-%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%AB%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A4%96%E0%A4%B2-%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%82%E0%A4%A1.png)
![](http://gatimannews.com/wp-content/uploads/2024/05/bds-banner.png)
दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस सुशील को लेकर हरिद्वार पहुंची, कई ठिकानों पर की छापेमारी
![](http://gatimannews.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-13-at-19.30.01.jpeg)
![](https://gatimannews.com/wp-content/uploads/2021/05/1-14.jpg)
![](http://gatimannews.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-14-at-10.36.46-1.jpeg)