गन्नों से हुई पत्रकारों की धुनाई, बिना बुलाए दावत में पहुंचने पर हुआ बवाल!

उपहार के लिए नाम लिखवाने को लेकर मची मारामारी, आयोजकों के समर्थकों और कुछ कलमकारों के बीच मारपीट की चर्चा


हरिद्वार।
बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाली कहावत लक्सर में उस वक्त चरितार्थ होती नजर आई, जब एक कार्यक्रम में बिना बुलाए पहुंचे कुछ कलमकारों को कथित तौर पर गन्नों की मार का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में उपहार के लिए नाम लिखवाने को लेकर कथित तौर पर विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

चर्चाओं के मुताबिक, लक्सर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा भगवानपुर, हरिद्वार और रुड़की से भी कुछ पत्रकार बिना बुलाए पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में उपहार के लिए नाम दर्ज कराने को लेकर आपाधापी मच गई। इसी दौरान बिन बुलाए मेहमानों ने माहौल खराब करना शुरू कर दिया। जिस कारण से कुछ बिन बुलाए मेहमानों और आयोजक पक्ष के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर कुछ कलमकारों और आयोजकों के समर्थकों और पत्रकारों ने बिन बुलाए मेहमानों को गन्ने के स्वाद के साथ खूब दौड़ाया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ पत्रकार वहां से निकलते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *