श्री राम जगत के पालनहार: कृष्णा गिरी

श्री राम महोत्सव पर श्री जंगम शिवालय में हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

देहरादून। अयोध्या में श्री राम लाल मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के 1 वर्ष पूरा होने पर श्री जंगम शिवालय के परमाध्यक्ष श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज के सानिध्य में श्री राम प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा व उल्हास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए श्री महंत कृष्णागिरी महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम जगत के पालनहार हैं। 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि हम भगवान श्री राम को भव्य, दिव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुआ देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम परम सौभाग्य शाली है, जो श्री राम मंदिर निर्माण के साक्षी बने जबकि राम मंदिर निर्माण की आस में कई पीढ़ियां चली गई। उन्होंने कहा कि हम परम सौभाग्यशाली हैं जो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण व उसमें भगवान श्री राम लाल को विराजमान होते हुए देख रहे हैं।उन्होंने कहा कि श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में इस सुंदर कांड पाठ का आयोजन को किया गया है। भगवान श्री राम सबका कल्याण करें।

इस अवसर पर सुंदर कांड का पाठ किया गया। भक्तों को प्रसाद वितरण कर लोक कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर श्री 108 मंहत कृष्णागिरी महाराज, दिगंबर रवि गिरी महाराज, दिगंबर तेज गिरी महाराज, पंडित ऋषभ, पंडित सौरव, आशुतोष गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *