यश व पलक ने पाया प्रथम स्थान
हरिद्वार। सरस्व्ती शिशु मंदिर मायापुर का वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम रंगारंग समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी मंहत दामोदर दास महाराज, बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी कमलेश्वर मिश्र, विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डा. विजयपाल सिंह, व्यवस्थापक जगपाल सिंह, डा. रमेश भाटिया, नाथीराम, वीरपाल, प्रधानाचार्य करनेश सैनी व आचार्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कोठारी मंहत दामोदर दास महाराज ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहाकि विद्या ही जीवन का आधार है। यदि व्यक्ति शिक्षित है तो वह स्वंय के साथ परिवार, समाज व देश को उन्नति के शिखर पर ले जा सकता है। उन्होंने बच्चों को उन्नति के लिए मन लगाकर अध्ययन करने के साथ गुरुजनों की आज्ञा का पालन करने व माता-पिता की सेवा करने का मूल मंत्र दिया। कार्यक्रम का संचालन भरोशानंद डबराल ने किया। प्रदेश निरीक्षक ने बच्चोें को अपने आशीर्वचन के साथ अनन्या प्रजापति, नवोदिता पाल, निधि भारद्वाज, वंदना जोशी, वरदान आदि को पुरस्कृत किया।
परीक्षा परिणाम में प्राथामिक वर्ग कक्षा दो से पांच तक में यश बौड़ाई ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि प्राथमिक वर्ग में पलक ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सभी ने बच्चांे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


